सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल फिर हुआ 2 डॉलर महंगा, चेक करें कि आपके शहर में क्या हैं ईधन के भाव
- Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल की कीमतों में मामूली उछाल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के भावों में आई गिरावट, पेट्रोल-डीजल के खुदरा भावों पर भी दिखा असर
- Petrol Diesel Prices : क्रुड ऑइल हुआ फिर महंगा, पेट्रोल-डीजल के भाव यथावत बरकरार
- Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के दाम फिर चढ़े, राजस्थान में डीजल 100 के पार
Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के दाम गिरे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम
नई दिल्ली। क्रूड ऑइल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान फिर गिरावट आई है जिसका असर शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। खुदरा भाव में आज यूपी से बिहार तक बदलाव दिख रहा है। हालांकि तेल कंपनियों ने दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 21 पैसे गिरकर 94.04 रुपए लीटर पहुंच गया है। हालांकि यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्भावर नोएडा) जिले में आज पेट्रोल 29 पैसे महंगा हुआ और 96.94 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 29 पैसे चढ़कर 90.11 रुपए लीटर बिक रहा है।
कच्चे तेल के दामों में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड 1.20 डॉलर की गिरावट के साथ 80.98 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्ल्यूटीआई का भाव आज मामूली गिरावट के साथ 78.22 डॉलर प्रति बैरल है।
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.94 और डीजल 90.11, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.40 और डीजल 89.58, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
