शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rise in the prices of crude oil
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (09:19 IST)

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में आया उछाल, टंकी फुल कराने के पहले चेक कर लें आज के भाव

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में आया उछाल, टंकी फुल कराने के पहले चेक कर लें आज के भाव - rise in the prices of crude oil
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में अचानक उछाल दिख रहा है और ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 3 डॉलर बढ़कर 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इसका असर गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा हैं।
 
आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं। कच्‍चे तेल की कीमतों में 24 घंटे के दौरान बड़ा उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 3 डॉलर उछाल के साथ आज 82.90 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी करीब ढाई डॉलर बढ़कर 77.64 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64 तथा पटना में पेट्रोल 107.80 और डीजल 94.56 प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
9500 से ज्यादा उड़ानें लेट, 1300 विमानों ने नहीं भरी उड़ान, अमेरिका में क्यों फेल हुए एयर सिस्टम?