मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices rise again
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 जनवरी 2023 (10:06 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम फिर बढ़े, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। आज शनिवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चा तेल 1.25 डॉलर (1.49 फीसदी) महंगा होकर 85.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 1.47 डॉलर (1.88 फीसदी) बढ़कर 79.86 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।
 
हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 0.44 रुपए बढ़कर 106.96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यहां डीजल 0.43 रुपए बढ़कर 93.46 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
शिंदे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने दावोस जाएंगे, 1 लाख 40 हजार करोड़ का होगा करार