1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Eight elephants died after being crushed on railway tracks
Last Updated : शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (13:51 IST)

असम में हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, 8 हाथियों की दर्दनाक मौत

Eight elephants died after being crushed on railway tracks
असम में हाथियों के एक झुंड के साथ दर्दनाक रेल हादसा हो गया। असम के होजाई जिले में हाथियों का एक झुंड सायरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे आठ हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक हाथी घायल हो गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा: नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम ने को बताया कि यह घटना होजाई जिले के चांगजुराई क्षेत्र में हुई। घटना तडक़े सुबह करीब सवा 2 बजे हुई। कदम और वन विभाग के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचें। उन्होंने बताया कि प्रभावित जमुनामुख-कामपुर खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है और रेल यातायात की बहाली का काम जारी है। सायरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सायरंग को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से जोड़ती है।

आवाजाही हुई प्रभावित: वन और रेलवे अधिकारी फिलहाल मौके पर मिलकर ट्रैक साफ करने का काम कर रहे हैं। इस सेक्शन से ट्रेनों की आवाजाही अभी भी बंद है। इस घटना से असम में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हाथियों की मौत हुई हो, इसके पहले भी कई बार हादसों में हाथियों की मौत हो चुकी है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
जिम्मी मगिलिगन सेंटर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का जीवंत मॉडल है