1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Dipu Chandra Das murder case, 7 arrested in bangladesh
Last Modified: ढाका , शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (12:21 IST)

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद एक्शन में मोहम्मद युनुस, 7 गिरफ्तार

Bangladesh violence
Bangladesh Violence : बांग्लादेश में शुक्रवार को उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में कुछ लोगों ने एक हिंदू दीपू चंद्र दास की पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। बांग्लादेश के मुख्‍य सलाहकार मोहम्मद युनुस के निर्देश पर रैपिड एक्शन बटालियन ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
मृतक की पहचान मृतक की पहचान एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। वह भालुका उपजिले के दुबालिया पारा इलाके में किराए पर रहता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लिया।
 
बांग्लादेश के मुख्‍य सलाहकार मोहम्मद युनुस ने कहा कि रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्‍तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद लिमोन सरकार, मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद मानिक मिया, इरशाद अली, निजुम उद्दीन, आलमगीर हुसैन और मोहम्मद मिराज हुसैन अंकन के रूप में हुई है।  
 
उस्मान हादी का अंतिम संस्कार आज : बांग्लादेश में आज उस्मान हादी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादी के जनाजे के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। जनाजे से पहले देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त कर दी गई है। पूरे देश में उनके लिए विशेष नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान देश में हिंसा भड़कने की आशंका है। 
 
बांग्लादेश में भारतीयों को एडवाइजरी : इस बीच भारत सरकार ने भी बांग्लादेश में रहे भारतीयों को एडवाइजरी जारी करते हुए घरों में ही रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दी है। बांग्लादेश से सटी सीमा पर भी बीएसएफ के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
 
गौरतलब है कि छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे देश में तनाव व्याप्त है। इस घटना ने न केवल आंतरिक कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि एक बार फिर भारत विरोधी भावनाओं को हवा दे दी है।
ये भी पढ़ें
LIVE: इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की कैद