1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. company has cleared up confusion regarding Bisleri water

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

FSSAI says bisleri water is impure
Bisleri के अनुसार, FSSAI ने गोवा प्लांट में 27 सितंबर 2025 को तैयार किए गए बैच नंबर GO 270 की बिक्री पर रोक लगाई थी। कंपनी हर साल 50 हजार से ज्यादा बैच तैयार करती है। कंपनी का कहना है कि इस बैच के दोबारा टेस्ट में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से कम पाई गई।

पानी की क्वालिटी को लेकर उठे सवालों के बीच बिसलेरी इंटरनेशनल ने सफाई दी है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कार्रवाई उसके गोवा प्लांट में तैयार किए गए पानी के सिर्फ एक बैच तक सीमित है। कंपनी के मुताबिक, इस बैच का कोई भी स्टॉक फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है। बिसलेरी ने यह भी कहा है कि उसके सभी 143 प्लांट FSSAI के नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं।

बिसलेरी के मुताबिक, FSSAI ने गोवा प्लांट में 27 सितंबर 2025 को तैयार किए गए बैच नंबर GO 270 की बिक्री पर रोक लगाई थी। कंपनी हर साल 50 हजार से ज्यादा बैच तैयार करती है और नियामक की कार्रवाई केवल इसी एक बैच पर हुई है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि FSSAI ने गोवा प्लांट का ऑपरेशन बंद नहीं कराया था। इसके बाद प्लांट से लिए गए नमूनों ने क्वालिटी स्टैण्डर्ड को पूरा किया है।

पानी में क्या मिला था : FSSAI ने रविवार को बताया था कि बिसलेरी के एक पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिलने और बाद की जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए जाने के बाद कंपनी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी गई है। बिसलेरी के अनुसार, शुरुआती जांच में गोवा प्लांट से लिए गए छह नमूनों में से पांच निर्धारित मानकों पर खरे उतरे थे। छठे नमूने में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली थी, जबकि निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। कंपनी ने इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील की थी। इसके बाद नमूने को रेफरल लैब में दोबारा जांच के लिए भेजा गया। बिसलेरी का कहना है कि रेफरल लैब ने ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई, हालांकि इसमें PAHs की मौजूदगी भी सामने आई।

FSSAI ने भी दी मामले पर सफाई: 23 नवंबर 2026 को FSSAI ने स्पष्ट किया कि बिक्री पर रोक केवल एक बैच पर लगाई गई है। नियामक के मुताबिक, अपील के मामलों में रेफरल लैब की रिपोर्ट अंतिम मानी जाती है और कंपनी को समस्या की मूल वजह का पता लगाने के लिए कहा गया है।

पैकेज्ड पानी कंपनियों की बढ़ी जांच : FSSAI देशभर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनियों के सैंपल ले रहा है और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की जांच कर रहा है। जिन कंपनियों के उत्पाद जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में बिसलेरी का मामला पैकेज्ड पानी की क्वालिटी और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
अगला लेख
शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार