बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट पीटकर हत्या, शव को पेड़ से बांधकर जलाया
Bangladesh Violence news : बांग्लादेश में शेख हसीना विरोध नेता उसमान हादी की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। प्रदर्शनकारी सड़क पर जमकर उपद्रव कर रहे हैं। 2 अखबारों के दफ्तरों को आग लगा दी गई। उपद्रवियों ने चटगांव स्थित भारतीय राजनयिक मिशन को निशाना बनाया। इस बीच एक हिंदू की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी। इतने पर भी उनका जी नहीं भरा तो उसके शव को पेड़ से बांधकर उसे जला दिया गया।
मृतक की पहचान मृतक की पहचान एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। वह भालुका उपजिले के दुबालिया पारा इलाके में किराए पर रहता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लिया। जगह-जगह पर प्रदर्शन हो रहे हैं और भारत विरोधी नारे भी लगाए जा रहे हैं।
उपद्रवियों ने 2 अखबारों को भी निशाना बनाया। हमले के दौरान 'डेली स्टार' के दफ्तर में 25 पत्रकार फंस गए थे, इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सेना की मदद से सुरक्षित निकाला गया।
दरअसल, गत शुक्रवार को मोतीझील के 'पुराना पलटन' इलाके में 'इंकलाब मंच' के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी गई थी। हादी को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादी बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा थे। हादी को जिस समय गोली मारी गई वह एक मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे थे।
ALSO READ: कौन था उस्मान हादी, जिसकी मौत से बांग्लादेश में मचा बवाल
हादी के समर्थकों का दावा है कि हत्या के बाद मसूद ने भारत में शरण ले ली है। पुलिस ने सिब्योन दिउ और संजय चिशिम नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने मुख्य आरोपी फैसल और उसके साथी आलमगीर शेख को भारतीय सीमा पार कराने में मदद की।
edited by : Nrapendra Gupta