पीएम मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 11 साल में 29 देशों ने किया सम्मानित
modi gets highest civilian award oman
पीएम मोदी को यह सम्मान भारत ओमान संबंधों को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। इससे पहले इथियोपिया यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से नवाजा गया था।
ओमान ने नरेंद्र मोदी से पहले नेल्सन मंडेला, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय, जापान के सम्राट अकिहितो, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितिय जैसी हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया है।Honoured to receive the Order of Oman (First Class). My gratitude to His Majesty Sultan Haitham bin Tarik, the Government and people of Oman for this honour. This is a symbol of affection and trust between the people of India and Oman.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
For centuries, our ancestors have been… pic.twitter.com/PCtUccPqg5
यह देश भी मोदी को दे चुके सर्वोच्च सम्मान : मई 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसी विदेशी सरकार द्वारा उन्हें दिया गया यह 29वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले उन्हें रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू, यूएई का जायद मेडल, फ्रांस का ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, मालदीव का रूल ऑफ इज्जुद्दीनसे सम्मानित किया जा चुका है।
नाइजीरिया, साइप्रस, फिजी, बहरीन, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, कुवैत, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देश भी उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए चैंपियन ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
edited by : Nrapendra Gupta

