काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दिखी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह
काशी में देव दीपावली मनाई गई। 2100 ड्रोन से शिवलीला दिखाई गई। गले में सर्प और त्रिशूल के साथ जटाओं से निकलती मां गंगा को दिखाया गया। फिर आतिशबाजी की गई। इससे पहले नमो घाट पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पहला दीप जलाया। इसके बाद 84 घाटों पर करीब 11 लाख दीये जलाए गए। फिर गंगा पार आतिशबाजी शुरू हुई।
गंगा आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लेजर-लाइट शो ने काशी को दिव्य रोशनी से सराबोर कर दिया है। नमो घाट पर ड्रोन शो का आयोजन हुआ, साथ ही 2100 ड्रोन ने आसमान में दिखाए करतब! आस्था के साथ दिखा आधुनिकता का समागम, बड़ी संख्या में काशी के घाटों पर पहुंचे लोग। ड्रोन शो को लेकर लोगों दिखा भारी उत्साह।
देव दीपावली और गुरुपर्व के अवसर पर काशी का आकाश एक शानदार ड्रोन शो से जगमगा उठा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी के 84 घाट लगभग 11 लाख मिट्टी के दीपों की जगमगाहट से रोशन हो उठे। भव्य गंगा आरती, 3D लेजर शो, ड्रोन शो और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस अद्भुत उत्सव की छटा को और भी भव्य बना दिया। इसमें गंगा आरती से लेकर भगवान कृष्ण, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी तक की पवित्र आकृतियां उकेरी गई। वाराणसी की विरासत पहले से कहीं अधिक चमक रही है।
बता दें कि देव दीपावली देखने के लिए 40 देशों से मेहमान काशी आए। कुल 15 लाख पर्यटक पहुंचे। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर नमो घाट और हरिश्चंद्र घाट तक आकर्षक सजावट की गई। बबुआ पांडेय घाट पर दीयों से लिखा- राधे-राधे कमल खिला दे।अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय देव दीपावली https://t.co/idG5yUAhPF
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) November 24, 2026