गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Big news : 8 september
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (18:36 IST)

पाकिस्तान ने 200 से अधिक अफगान नागरिकों को वापस भेजा, इन बड़ी खबरों पर आज सबकी नजर..

पाकिस्तान ने 200 से अधिक अफगान नागरिकों को वापस भेजा, इन बड़ी खबरों पर आज सबकी नजर.. - Big news : 8 september
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में मुल्ला अखुंद की सरकार, तालिबान सरकार में 5 आतंकी, कोरोनावायरस समेत इन खबरों पर 8 सितंबर बुधवार को रहेगी सबकी नजर...

04:15 PM, 8th Sep
हिमाचल प्रदेश के एक स्टील प्लांट में बुधवार सुबह स्क्रेप भट्टी में धमाका हो जाने से 9 कामगार घायल हो गए तथा 5 को गंभीर हालत में लुधियाना स्थित डीएमसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। यह घटना हिमाचल के ऊना जिले में औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित उद्योग में हुई।

04:04 PM, 8th Sep
मोदी सरकार ने बुधवार को चालू फसल वर्ष 2021-22 के लिए किसानों को बड़ी राहत देते हुए 6 फसलों की MSP बढ़ाने का फैसला किया। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपए बढ़ाकर 2,015 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया। इसके अलावा सरसों का एमएसपी 400 रुपए बढ़ाकर 5,050 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

03:17 PM, 8th Sep
तालिबान के अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में लेने के बाद पाकिस्तान ने 200 से अधिक अफगान नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

01:42 PM, 8th Sep

अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने बुधवार को प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। वर्ष 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

01:41 PM, 8th Sep
कोरोना की तीसरी लहर की बढ़ती आंशका के बीच राजधानी भोपाल में डेंगू, मलेरिया के साथ बच्चों में वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। राजधानी भोपाल में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ डेंगू के 16 नए केस रिपोर्ट हुए है। डेंगू के साथ अब राजधानी में चिकनगुनिया और मलेरिया के भी 50 के करीब केस मिल चुके है।

12:47 PM, 8th Sep
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में गणेश चतुर्थी पर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी जाएगी।

11:20 AM, 8th Sep
देश में 1 दिन में कोविड-19 के 37,875 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,91,256 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 369 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,41,411 पर पहुंच गई।

11:19 AM, 8th Sep
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हमले के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

10:25 AM, 8th Sep
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और आईसीयू में भर्ती थीं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी है।

09:27 AM, 8th Sep
इंडोनेशिया की राजधानी के निकट बुधवार तड़के एक जेल में आग लगने से कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई, वहीं 39 अन्य झुलस गए। 

07:37 AM, 8th Sep
तालिबान ने मंगलवार शाम अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार के मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी। मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। सरकार में ऐसे 5 लोगों को शामिल किया गया है जिन्हें संयुक्त राष्‍ट्र की आतंकियों की सूची में जगह मिली है। नई सरकार में वैश्विक स्तर पर आतंकी नामित किए गए हक्कानी नेटवर्क के एक नेता को गृहमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। मंत्रिमंडल में एक भी महिला सदस्य नहीं है।

07:36 AM, 8th Sep
भवानीपुर उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारने का वादा करने के एक दिन बाद कांग्रेस ने मंगलवार को अपने रुख पर यू-टर्न ले लिया। पार्टी अब तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के खिलाफ किसी को खड़ा नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें
मजबूत रहेगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर, एस एंड पी ने जताया अनुमान