शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. prison fire
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (09:17 IST)

इंडोनेशिया में जेल में आग से 41 कैदियों की मौत, 39 झुलसे

इंडोनेशिया में जेल में आग से 41 कैदियों की मौत, 39 झुलसे | prison fire
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी के निकट बुधवार तड़के एक जेल में आग लगने से कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई, वहीं 39 अन्य झुलस गए। न्याय मंत्रालय के सुधार विभाग के प्रवक्ता रिका अपरिआंती ने कहा कि यह आग राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित तांगेरांग जेल के 'सी' ब्लॉक में लगी। इस जेल में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधियों को रखा जाता है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 
उन्होंने बताया कि इस जेल की क्षमता 1,225 कैदियों को रखने की है लेकिन यहां 2,000 से अधिक कैदियों को रखा गया था। आग लगने के वक्त जेल के 'सी' ब्लॉक में 122 कैदी थे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सैनिकों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और सभी कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया।(भाषा)