शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire on 7th floor of a building in Mumbai, firefighters injured
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (14:57 IST)

मुंबई में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर आग, दमकलकर्मी घायल

मुंबई में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर आग, दमकलकर्मी घायल - Fire on 7th floor of a building in Mumbai, firefighters injured
मुंबई। उपनगरीय बोरीवली में शनिवार को एक 7 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई और आग बुझाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी आंशिक तौर पर झुलस गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि बोरीवली पश्चिम में सुबह करीब सात बजे गांजावाला रेजिडेंसी में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर कुछ दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने तथा लोगों को बचाने का काम शुरू किया। इस दौरान 43 वर्षीय दमकलकर्मी नाथू साजेराव बधाक आठ से 12 फीसदी तक झुलस गए।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया और कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती बधाक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यहां बंद पड़े एक कार्यालय में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।