1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. us iran war trump threat ghalibaf response
Last Modified: तेहरान , सोमवार, 6 अप्रैल 2026 (08:31 IST)

ट्रंप की धमकी से बढ़ा युद्ध संकट, गालिबफ बोले- अमेरिका को झेलना होगा नरक

ghalibaf answer to trump
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बेहद गंभीर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इसके जवाब में ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद-बगेर गालिबफ ने कहा कि आपके लापरवाह कदम हर अमेरिकी परिवार को जीते-जी नरक में धकेल रहे हैं और हमारा पूरा क्षेत्र जलने वाला है। बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी उछाल देखा गया।
 
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद-बगेर गालिबफ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आपके लापरवाह कदम हर अमेरिकी परिवार को जीते-जी नरक में धकेल रहे हैं और हमारा पूरा क्षेत्र जलने वाला है, क्योंकि आप नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े हैं। गलती मत कीजिए। युद्ध अपराधों के जरिए आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने का एकमात्र वास्तविक समाधान ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और इस खतरनाक खेल को खत्म करना है।

क्या थी ट्रंप की धमकी 

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि 6 अप्रैल को समझौता होने की अच्छी संभावना है, वे अभी बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि अगर तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है, तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों और पुलों पर हमले कर सकता है और उसे नरक जैसा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। ट्रंप ने अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को भी मारने की धमकी दी है। वे आज रात साढ़े 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ALSO READ: होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा
 

फिर महंगा हुआ क्रूड

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के तेज होने की आशंका से फिर महंगा हुआ क्रूड। WTI क्रूड 11.9 डॉलर प्रति बैरल, ब्रेंट क्रूड 110.5 डॉलर प्रति बैरल। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल हुए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार