बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. us warns iran most intense airstrikes today pete hegseth defence secretary update
Last Modified: वॉशिंगटन , मंगलवार, 10 मार्च 2026 (20:10 IST)

Iran US War : अमेरिका की खुली चेतावनी, ईरान पर आज होगा सबसे भीषण हमला, बॉम्बर्स भरेंगे उड़ान

US Iran Conflict 2026
अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है।  अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईरान को बेहद कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आज ईरान के अंदर 'अब तक के सबसे भीषण' हमले किए जाएंगे।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से शर्तों पर बातचीत होगी। 

अब तक का सबसे बड़ा सैन्य प्रहार 

रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा कि आज ईरान के भीतर हमारे हमलों का सबसे तीव्र दिन होगा। इसमें सबसे ज्यादा फाइटर जेट्स, सबसे ज्यादा बॉम्बर्स और सबसे ज्यादा स्ट्राइक्स शामिल होंगी। हमारी इंटेलिजेंस अब पहले से कहीं ज्यादा सटीक और बेहतर है।"

अमेरिकी-ईरान युद्ध की 10 बड़ी बातें 

  • ईरान का UAE की सबसे बड़ी ऑइल रिफाइरी पर हमला
  • ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- हमें मिटाने का सपना देखने वाले इतिहास नहीं जानते
  • नीदरलैंड ईरानी दूतावास से अपना स्टाफ हटाएगा
  • तुर्किये ने पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया
  • ईरान बोला- महिला फुटबॉल टीम घर लौटे, खुले दिल से स्वागत होगा
  • अमेरिका का दावा ईरान के 50 से ज्यादा नौसैनिक जहाज तबाह किए
  • ट्रम्प सावधान रहो, कहीं तुम ही खत्म न हो जाओ, ईरान की चेतावनी
  • डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान शर्तें माने तो बातचीत संभव
  • अब तक तेहरान में हमलों में 460 लोगों की मौत, 4,000 घायल
  • ईयू ने कहा- ईरान युद्ध से अब तक रूस को सबसे ज्यादा फायदा
 
हेगसेथ ने जोर देकर कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों की संख्या में भारी कमी आई है, जिसका सीधा मतलब है कि अमेरिकी सेना ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने में सफल रही है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि अमेरिका इस युद्ध में निर्णायक जीत के बेहद करीब है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युद्ध में पिछड़ने के बाद ईरानी प्रशासन अब हताश हो गया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अपनी सैन्य बर्बादी को रोकने के लिए अब स्कूलों और अस्पतालों जैसी जगहों से मिसाइलें दाग रहा है और मासूमों की जान को खतरे में डाल रहा है।
हेगसेथ ने कहा कि वे जानबूझकर स्कूलों और अस्पतालों का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी सेना व्यवस्थित रूप से नष्ट की जा रही है। ईरान इस युद्ध में पूरी तरह अकेला खड़ा है और उसे दुनिया के किसी भी कोने से समर्थन नहीं मिल रहा है। 
 
अमेरिका  प्रेस ब्रीफिंग के अंत में हेगसेथ ने स्पष्ट किया कि जब तक दुश्मन पूरी तरह और निर्णायक रूप से पराजित नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी सेना चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी तकनीकी कुशलता और सैन्य शक्ति के जबरदस्त प्रदर्शन से दुश्मन को कुचल रहे हैं।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
LPG की किल्लत, 524 Gas Cylinders से भरा ट्रक ले भागे चोर