Top News : ट्रंप की धमकी से बढ़ा युद्ध का खतरा, क्रूड में उछाल, भारत में आतंकी साजिश नाकाम
Top News 6 April : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि डील नहीं होने पर अमेरिका ईरान पर मंगलवार रात 8 बजे बाद बड़ा हमला करेगा। ईरानी स्पीकल गालिबफ ने दिया धमकी का करारा जवाब। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेज होने की आशंका से एक बार फिर महंगा हुआ क्रूड। पुलिस ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार कर खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश किया। 6 अप्रैल की बड़ी खबरें :
ईरान की तबाही का समय तय
ईरानी स्पीकर गालिबफ की चेतावनी
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद-बगेर गालिबफ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आपके लापरवाह कदम हर अमेरिकी परिवार को जीते-जी नरक में धकेल रहे हैं और हमारा पूरा क्षेत्र जलने वाला है, क्योंकि आप नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े हैं। यह मत समझिए युद्ध अपराधों से आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा।
फिर महंगा हुआ क्रूड
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के तेज होने की आशंका से फिर महंगा हुआ क्रूड। WTI क्रूड 11.9 डॉलर प्रति बैरल, ब्रेंट क्रूड 110.5 डॉलर प्रति बैरल। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल हुए।
खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश
पुलिस ने दिल्ली और मुंबई को खिलौना बम से दहलाने की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकियों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। आईएस से जुड़े दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे।
5Kg वाले LPG सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ी
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें