1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. A bomb threat letter was found in plane in Ahmedabad

Gujarat : विमान में मिला बम की धमकी भरा पत्र, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

A bomb threat letter was found in plane in Ahmedabad
Ahmedabad Gujarat News : अहमदाबाद में सोमवार सुबह उतरे एक अंतरराष्ट्रीय विमान में बम की धमकी भरा पत्र मिला है जिसके बाद अधिकारियों ने विमान की तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे जेद्दा-अहमदाबाद विमान में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।
 
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि एक सीट के नीचे धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि जेद्दा से यात्रियों को लेकर एक विमान सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा। सभी यात्रियों के उतरने के बाद सफाई कर्मचारियों को एक नोट मिला जिसमें विमान को उड़ाने की धमकी दी गई है। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के फिंगरप्रिंट और लिखावट का मिलान करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि इस कृत्य के पीछे उनमें से तो किसी का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि हम प्रत्‍येक यात्री के फिंगरप्रिंट और लिखावट की जांच करेंगे। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।(भाषा) Edited By : Chetan Gour अहमदाबाद
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Bazaar में लगातार चौथे दिन गिरावट, Sensex 548 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा