1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut hits back at baba ramdev over generation gutter gen z controversy

बाबा रामदेव ने कंगना के अतीत पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- मेरी जवानी और बेडरूम के सपने देखना बंद करें

Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत तथा योग गुरु बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। जेन-जी को लेकर कंगना द्वारा दिए गए विवादित बयान पर जब बाबा रामदेव ने सवाल उठाए, तो अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन पर जोरदार हमला बोला। 
 
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तीखा संदेश साझा करते हुए बाबा रामदेव को नसीहत दी कि वे उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर सपने देखना बंद करें और उन्हें चरित्र का पाठ न पढ़ाएं। 
बाबा रामदेव के बयान पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम को लेकर दिन में सपने देखना छोड़ दीजिए। लोग सिर्फ़ अफ़वाहों और गॉसिप्स के आधार पर अंदाज़ा लगाते हैं। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्ज़ी दावों के लिए फटकार तो नहीं पड़ी। मेरा चरित्र आपसे कहीं ज़्यादा बेहतर है, यहां कोई फ्रॉड नहीं मिला है।
 
कंगना का यह तंज साल 2024 में पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों और आधुनिक चिकित्सा पर की गई टिप्पणियों के मामले से जुड़ा था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को कड़ी फटकार लगाई थी और जिसके बाद दोनों ने अदालत में बिना शर्त माफ़ी मांगी थी।
 
बाबा रामदेव ने उठाए थे कंगना के चरित्र और अतीत पर सवाल
इस विवाद की शुरुआत एक इंटरव्यू से हुई, जहां बाबा रामदेव से कंगना रनौत के 'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। इस पर बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था, "देश के युवाओं को गटर कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उनका बचपन कैसा रहा? उनकी जवानी कैसी रही? उनके अतीत के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।" रामदेव ने यह भी कहा था कि कंगना की पार्टी को उनके इस तरह के बयानों का संज्ञान लेना चाहिए।
 
क्या था 'जेनरेशन गटर' से जुड़ा पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-यूजी पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे कुछ युवाओं और प्रदर्शनकारियों के संदर्भ में कंगना रनौत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें 'जेनरेशन गटर' कहकर संबोधित किया था। इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में कंगना की तीखी आलोचना हुई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Randeep Hooda Birthday: कभी ऑस्ट्रेलिया में धोईं कारें, चलाई टैक्सी, आज हैं बॉलीवुड के दमदार एक्टर