1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunita ahuja withdraws divorce case against govinda latest bollywood news

बेटे यशवर्धन संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, जानिए क्या है वजह

Govinda Sunita Ahuja divorce
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर सुनीता आहूजा को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और कानूनी टीम के साथ देखा गया। 
 
इस दौरान जब पैपराजी ने सुनीता से कोर्ट आने की वजह पूछी, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कहा, "बर्थडे मनाने आए हैं।" हालांकि, अब इस विजिट के पीछे की असली और राहत देने वाली वजह सामने आ चुकी है।
 
अदालत से वापस लिया तलाक का केस
फैंस और मीडिया के बीच बढ़ती चिंताओं के बीच गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं है और सुनीता आहूजा ने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। खबरों के मुताबिक, सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत व्यभिचार (अडल्ट्री), क्रूरता और परित्याग के आधार पर याचिका दाखिल की थी।
 
मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, सब लोग डर क्यों रहे हैं? सुनीता जी ने अपना केस वापस ले लिया है। यह तो खुश होने की बात है। कोर्ट के बाहर सुनीता के गुस्से वाले लुक पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "वह इतने गुस्से में नजर आईं तो सबको लगा होगा कि कोई समस्या हुई है, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।"
 
गंभीर आरोपों और 'शुगर डैडी' टिप्पणी से बढ़ा था विवाद
गोविंदा और सुनीता की शादी को लगभग 40 साल हो चुके हैं, लेकिन बीते कुछ समय से उनका रिश्ता सार्वजनिक बयानों के कारण चर्चा में रहा है। हाल ही में विवाद तब और गहरा गया जब गोविंदा को को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था।
 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता ने एक पॉडकास्ट में गोविंदा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने गोविंदा के कपड़ों और उनके साथ दिख रही लड़की को लेकर कहा था कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया लेकिन तंज भरे लहजे में गोविंदा को 'शुगर डैडी' तक कह दिया था।
 
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। लंबे समय से बॉलीवुड के सबसे मजबूत जोड़ों में गिने जाने वाले गोविंदा और सुनीता के बीच आए इस उतार-चढ़ाव ने फैंस को परेशान कर दिया था। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मुकेश छाबड़ा और बॉस्को मार्टिस ने लॉन्च किया 'द बिग ब्रेक', भारत का पहला डिजिटल टैलेंट हंट