Author Runa Ashish 239.html

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

national news
रुना आशीष भूतड़ा
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है।

वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और सेलिब्रिटी इंटरव्यू के जरिये योगदान दे रही हैं। रुना डिजीटल कंटेंट क्रिएटर भी हैं और उनका अपना YouTube चैनल भी है। वह Central Board of Film Certification की पैनल सदस्य, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में जूरी सदस्य भी रह चुकी हैं।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: