सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी ने किया नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 40 मिनट में
- कुमार विश्वास बोले, हम दोनों के धाम ढहाए.. आज उन्हीं प्रभु के प्यारों ने कैसे अवध सजाई
- रिंकू सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, आखिरकार मिल गई कप्तानी
- मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान टला बड़ा हादसा
- मेरठ : 20 रुपए में बाल उगाने की दवा, 300 रुपए में तेल की शीशी, 3 ठग गिरफ्तार
OYO ने बदली पॉलिसी, अब ऐसे लोगों को नहीं मिल सकेंगे रूम्स, जानिए क्यों उठाया ऐसा कदम
Unmarried couples no longer welcome OYO revises check-in rules : ओयो (OYO) ने अपने चेक-इन नियमों को परिवर्तित कर दिया है। कंपनी इसके लिए अपने पार्टनर होल्टस को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब अविवाहित कपल्स ओयो होटलों में चेक-इन नहीं कर सकेंगे। यह नियम सबसे पहले उत्तरप्रदेश के मेरठ में लागू किया गया है।
नई नीति के अनुसार होटल में चेक-इन के समय कपल्स को अपने रिश्ते का वैध प्रमाण दिखाना आवश्यक होगा। यह नियम ऑनलाइन बुकिंग पर भी लागू होगा। ओयो ने कहा कि भागीदार होटलों को सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अविवाहित कपल्स की बुकिंग रद्द करने का अधिकार दिया गया है।
अब Unmarried Couples OYO होटलों में Check In नहीं कर सकेंगे। यह नियम सबसे पहले Uttar Pradesh के Meerut में लागू किया गया है। पूरी खबर https://t.co/L413YkWj1e
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) January 5, 2025
#OYO #UttarPradesh #Trending #Meerut pic.twitter.com/I6N5UuU08W
मेरठ में हुई थी मांग : कंपनी के मुताबिक मेरठ के स्थानीय निवासियों और सामाजिक समूहों की मांग के आधार पर यह कदम उठाया गया है। ओयो ने अपने होटलों को तुरंत इस नीति का पालन करने का आदेश दिया है। खबरों के मुताबिक यदि इस नियम से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।
