1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. coastguard helicopter crash at porbandar airport

पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रेश, 3 की मौत

porbandar airport helicopter crash
coastguard helicopter crash : गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर उतरने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (ICG) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक दल के 3 सदस्यों की मौत हो गई।
 
भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर एएलएच (एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर) ध्रुव रुटीन उड़ान पर था, जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि लैडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया और इसमें आग लग गई। 
 
पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। उन्होंने कहा कि आईसीजी का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।
 
जडेजा ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया। कमला बाग थाने के निरीक्षक राजेश के. ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई।
 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी बोले, दिल्ली सरकार आपदा से कम नहीं, भाजपा ही कर सकती है विकास