Gujarat : सूरत की बैंक में 1 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई राज्यों के 8 आरोपी गिरफ्तार
Surat Gujarat crime News : सूरत के एक बैंक से 1.05 करोड़ रुपए की नकदी और जेवर चोरी के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को सूरत, दिल्ली, पंजाब और बिहार से गिरफ्तार किया गया है वहीं पश्चिम बंगाल का रहने वाला मुख्य आरोपी सूरज लुहार फरार है। 16 दिसंबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मंगरोल तालुका के पालोद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और एक निजी दफ्तर के बीच दीवार में छेद करके बैंक में सेंध लगाई थी। चोरों ने 6 लॉकर तोड़ दिए।
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को सूरत, दिल्ली, पंजाब और बिहार से गिरफ्तार किया गया है वहीं पश्चिम बंगाल का रहने वाला मुख्य आरोपी सूरज लुहार फरार है। दीपक महतो, यश महात्मा, बरखूकुमार बिंद, सूरज सिंह, जयप्रकाश बिंद, कुंदनकुमार बिंद, खीरू बिंद और बादल महतो से 53.58 लाख रुपए की नकदी और कीमती सामान जब्त किए गए हैं।
इसमें बताया गया कि 16 दिसंबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मंगरोल तालुका के पालोद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और एक निजी दफ्तर के बीच दीवार में छेद करके बैंक में सेंध लगाई थी। चोरों ने छह लॉकर तोड़ दिए और 1.05 करोड़ रुपए की नकदी और जेवर चुरा लिए जिसमें 1.47 किलोग्राम सोना और चार किलोग्राम चांदी के आभूषण थे।
करीब 500 सीसीटीवी क्लिप देखने के बाद, हमने पाया कि यहां के सायन गांव के निवासी दीपक महतो और यश महात्मा ने इलाके की रेकी करने में लुहार की मदद की थी। उन्होंने अपने पिकअप ट्रक को तैनात करके अपराध को अंजाम देने में मदद की। उनसे पूछताछ के बाद खीरू और कुंदन कुमार को बिहार के मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके से पकड़ा गया।
इसमें बताया गया, बादल कुमार महतो को बिहार के भागलपुर से पकड़ा गया, जबकि जयप्रकाश को पंजाब से पकड़ा गया। सूरज सिंह और बरखू कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। महतो और लुहार एक ही गांव के हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें