1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. 3 workers die in an accident at okha jetty after crane collapse

गुजरात में द्वारका में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से 3 श्रमिकों की मौत

dwarka jetty accident
Gujarat news in hindi : गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में ओखा बंदरगाह पर एक जेटी निर्माण स्थल पर बुधवार को क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। 
 
जिलाधिकारी जीटी पंड्या ने बताया कि ओखा बंदरगाह पर जेटी का निर्माण गुजरात समुद्र बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। ओखा मरीन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि क्रेन से कुचलकर दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
गौरतलब है कि जेटी एक प्रकार का घाट होता है। इसका उपयोग कोस्ट गार्ड निगरानी के लिए करते हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: भीमताल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 20 से 25 लोग थे सवार