SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड
West Bengal news in hindi : पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए 7 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। उन पर मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के काम में गड़बड़ी के आरोप है।
दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग को इन अधिकारियों के खिलाफ गंभीर कदाचार, कर्तव्य की अवहेलना और एसआईआर (SIR) शक्तियों के दुरुपयोग के पुख्ता सबूत मिले हैं। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
मुर्शिदाबाद के समसेरगंज से एईआरओ डॉ. सफी उर्रहमान, फरक्का के एईआरओ नीतीश दास, मैनागुड़ी की डालिया रे चौधरी, सूती ब्लॉक के एसके मुर्शिद आलम, दक्षिण 24 परगना के कैनिंग पुरबो निर्वाचन क्षेत्र से एआरओ सत्यजीत दास और जॉयदीप कुंडू और डेबरा विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त बीडीओ और एआरओ देबाशीष बिस्वास को निलंबित किया है।
निर्वाचन आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग का ये कदम राज्य में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta