गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Supreme Court will hear Sabarimala temple issue
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 15 फ़रवरी 2026 (21:13 IST)

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Supreme Court will hear Sabarimala temple issue
Issue of women's entry into Sabarimala temple : उच्‍चतम न्‍यायालय सोमवार को 2018 के सबरीमाला मंदिर मुद्दे के फैसले से जुड़े रिव्यू और रिट याचिकाओं पर विचार करने वाला है। इस फैसले में हर उम्र की महिलाओं को भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। हालांकि इस सुनवाई से पहले ही इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। विपक्ष ने केरल सरकार से मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ दल सीपीआई(एम) के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि सरकार अपना पक्ष अदालत में ही रखेगी और अभी इसे सार्वजनिक करना जरूरी नहीं है।

खबरों के अनुसार, उच्‍चतम न्‍यायालय सोमवार को 2018 के सबरीमाला मंदिर मुद्दे के फैसले से जुड़े रिव्यू और रिट याचिकाओं पर विचार करने वाला है। इस फैसले में हर उम्र की महिलाओं को भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। हालांकि इस सुनवाई से पहले ही इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। विपक्ष ने केरल सरकार से मुद्दे अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। 
विपक्षी कांग्रेस का कहना है कि सरकार को अदालत में जाने से पहले जनता को अपना रुख साफ-साफ बताना चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक असमंजस की स्थिति में है। यदि सरकार महिलाओं के प्रवेश का समर्थन करती है, तो उसे अपने हलफनामे के प्रति दृढ़ रहना चाहिए। यदि नहीं तो हलफनामा वापस लेना चाहिए।
दूसरी ओर सत्तारूढ़ दल सीपीआई(एम) के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि सरकार अपना पक्ष अदालत में ही रखेगी और अभी इसे सार्वजनिक करना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि भक्तों की भावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों दोनों का सम्मान किया जाएगा। गौरतलब है कि 2018 के फैसले के बाद केरल में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में वैश्विक आध्यात्मिक समन्वय की नई पहल