सम्बंधित जानकारी
- असदुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज, बोले- खुदाई भी करा रहे हैं और चादर भी भेज रहे...
- PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग जाति के नाम पर जहर फैला रहे
- दिल्ली के अशोक विहार में नरेन्द्र मोदी को याद आया आपातकाल
- केजरीवाल का काम भाजपा के लिए ‘आपदा’, आप प्रमुख ने किया मोदी पर पलटवार
- CM मोहन यादव ने 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का किया शुभारंभ
PM मोदी ने किया नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 40 मिनट में
Namo Bharat Corridor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया। मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन की सवारी भी की। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों और लोगों के साथ बातचीत की। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के इस हिस्से के निर्माण की लागत करीब 4600 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 20 अक्टूबर को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया था।
आरआरटीएस के दिल्ली खंड के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली को अपना प्रथम नमो भारत संपर्क मिल गया। न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच 55 किलोमीटर लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर में 11 स्टेशन हैं। रविवार शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। हर 15 मिनट में लोगों के लिए ट्रेन उपलब्ध होंगी।
दिल्ली के विकास को मिली नई रफ्तार...
— BJP (@BJP4India) January 5, 2025
पीएम श्री @narendramodi ने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नमो भारत ट्रेन में यात्रा कर बच्चों से संवाद भी किया।#MetroRevolutionInIndia… pic.twitter.com/gDGiQUxESr
न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ दक्षिण स्टेशन का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपए और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपए है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के इस हिस्से के निर्माण की लागत करीब 4600 करोड़ रुपए है।
इससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा में काफी आसानी के साथ-साथ लाखों यात्रियों को तीव्र गति एवं आरामदायक यात्रा के साथ उत्कृष्ट सुरक्षा और विश्वसनीयता का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 20 अक्टूबर को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
