1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. commercial gas cylinder rates reduced

सस्ता हुआ कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर, जानिए क्या हैं LPG के नए दाम

commercial gas cylinder
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने त्योहारी सीजन में कमर्शियल रसोई गैस के दाम आंशिक रूप से घटा दिए। लगातार छठे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस के दाम में नहीं घटाए गए हैं।
 
IOCL के मुताबिक, दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपए, कोलकाता में 36.5 रुपए, मुंबई में 32.5 रुपए, चेन्नई में 35.5 रुपए सस्ता मिलेगा।
 
अब दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में इसके दाम 1959 रुपए हो गए। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1811.5 रुपए हो गई जबकि चेन्नई में यह 2009.50 रुपए में मिलेगा।
 
उल्लेखनीय है कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं।कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से किया जाता है। होटल, रेस्त्रां, ढाबे और केटरर्स खाना बनाने में इसका इस्तेमाल करते हैं।

Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
आज से होंगे कई नियमों में बदलाव, जानिए आपके रोजमर्रा के जीवन पर क्या पड़ेगा असर