सम्बंधित जानकारी
- 1 सितंबर से होंगे कई अहम बदलाव, जानिए आपकी जिंदगी और जेब पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
- Digital Locker क्या होता है? कैसे बनाएं और क्या मिलता है फायदा
- रेल यात्रा में WhatsApp पर ऐसे करें अपना फूड ऑर्डर, IRCTC ने शुरू की फूड डिलीवरी सेवा
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर महंगा, 4 साल बाद टोल दर बढ़ी, क्या होगा असर?
- चुनाव आयोग ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- आधार जमा न होने पर भी वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा नाम
सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम?
नई दिल्ली। सितंबर के पहले दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए तक घटा दिए हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है।
1 सितंबर से इंडेन का 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 91.5 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए, चेन्नई में 96 रुपए सस्ता मिलेगा।
दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1976.50 की जगह 1885 रुपए होगी। वहीं, कोलकाता में अब सिलेंडर के दाम घटकर 1995.5 रुपए हो गए। पहले यह 2095 रुपए थी। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1844 रुपए रह गई है।
उल्लेखनीय है कि गैस कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं। इससे पहले अगस्त में भी सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की कटौती की गई थी।
