1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamata Banerjee big announcement on constable recruitment

ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट

Mamata Banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए उपरी उम्र सीमा 27 साल से बढ़ाकर 30 साल करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमोशन की उम्र भी बढ़ा दी गई है। पुलिस चालकों का वेतन भी बढ़ा दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में उम्र एवं शारीरिक मापदंड में भी छूट देने का भी निर्णय लिया गया है।
 
उन्होंने यह भी घोषणा की नागरिक स्वयंसेवकों, ग्राम पुलिस, होमगार्ड, नागरिक रक्षा कर्मी कांस्टेबल पदों के लिए प्रोन्नति के हकदार होंगे और उन्हें उपरी उम्र सीमा में 35 साल तक के लिए छूट दी गई है।
 
कोलकाता पुलिस के संविदा कार चालकों को 11 हजार 500 रुपए वेतन मिलता था। इसे बढ़ाकर 13 हजार 500 रुपए किया गया। राज्य पुलिस के ठेका कार चालकों को 13 हजार 500 रुपए मिलते थे। वह वेतन बढ़कर 15 हजार रुपए हो गया है। 
अगला लेख
कार्तिकेय सिंह ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, सुशील मोदी बोले- अभी पहला विकेट गिरा