1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. 19 kg Commercial lpg cylinder prices reduced by 135 rs

सस्ता हुआ 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर, 135 रुपए घटे दाम, जानिए क्या है नई कीमत?

Commercial LPG
नई दिल्ली। जून का पहला दिन महंगाई से राहत भरी खबर लेकर आया। तेल कंपनियों ने आज 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 135 रुपए घटा दिए। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,354 रुपए प्रति सिलेंडर से घटकर 2,219 रुपए हो गए। कोलकाता में 19 किलो सिलेंडर अब 2,454 रुपए के बजाय 2,322 रुपए, मुंबई में यह 2306 के बजाए 2171.50 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में इसकी कीमत 2,507 रुपए से घटकर 2,373 रुपए रह गई है।
 
इससे पहले मई में 2 बार LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। 14 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 3.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 8 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
अगला लेख
Weather Update: केरल और अंडमान में हुई बारिश, कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना