सम्बंधित जानकारी
- Year Ender 2021 : आम आदमी पर महंगाई की मार, निवेशक मालामाल, अर्थव्यवस्था पर ओमिक्रॉन का साया
- वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड का बयान, गेट नंबर 3 पर मची भगदड़, हादसे में 12 की मौत (Live Updates)
- नए साल के पहले दिन उत्तर भारत में ठंड का कहर, जानिए कहां कैसा है मौसम...
- 2022 में दुनिया की अर्थव्यवस्था के सामने खड़े 5 बड़े खतरे
- साल 2022 में चुनौतीपूर्ण श्रम सुधार और सामाजिक सुरक्षा कोष के गठन पर रहेंगी नजरें
खुशखबर, नए साल में 100 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर
नई दिल्ली। साल 2022 की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।
इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 की कटौती कर दी है, इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 103.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के भाव में कमी करने से रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले कारोबारियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
