पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने क्यों लिया यह एक्शन?
Tej Pratap Yadav arrested : बिहार की राजधानी पटना में आज हुए छात्रों के प्रदर्शन में जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को शनिवार देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्योता दिया था और आंदोलन का समर्थन करने की बात कही थी। पुलिस के इस कदम से बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव को हिरासत में लेने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बिहार की राजधानी पटना में आज हुए छात्रों के प्रदर्शन में जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को शनिवार देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्योता दिया था और आंदोलन का समर्थन करने की बात कही थी।
पुलिस के इस कदम से बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव को हिरासत में लेने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। हिरासत में लिए जाने से कुछ घंटे पहले तेज प्रताप यादव छात्रों के आंदोलन में शामिल हुए थे।
मैं, तेज प्रताप यादव, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से यह विशेष अपील करता हूँ कि वे अविलंब बिहार की धरती पर आएं।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 25, 2026
बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की आवश्यकता है। मैं उनसे आग्रह करता हूँ कि वे बिहार आकर यहाँ की जनता की… pic.twitter.com/ADzYCxfB4w
पुलिस के इस कदम से बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव को हिरासत में लेने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। हिरासत में लिए जाने से कुछ घंटे पहले तेज प्रताप यादव छात्रों के आंदोलन में शामिल हुए थे।
यादव ने आंदोलन के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और बाद में सोशल मीडिया पर एक लंबा संदेश भी साझा किया। खबरों के अनुसार, तेज प्रताप यादव को पटना से सटे नौबतपुर ले जाया गया है। हालांकि तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

