1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP MP Ratan Lal Kataria passed away

भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

Ratan Lal Kataria
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रतन लाल कटारिया का गुरुवार को निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। कटारिया पिछले महीने से यहां पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनका तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

खट्टर ने ट्वीट किया, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, किरेन रिजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री