• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Miss Universe finalist Sienna Weir dies after tragic horseback riding accident
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 6 मई 2023 (17:18 IST)

मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट सिएना वीर का हुआ निधन, घुड़सवारी करते समय हुई थीं हादसे का शिकार

मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट सिएना वीर का हुआ निधन, घुड़सवारी करते समय हुई थीं हादसे का शिकार | Miss Universe finalist Sienna Weir dies after tragic horseback riding accident
Miss Universe Finalist Death : साल 2022 की मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट और ऑस्ट्रेलियाई फैशन मॉडल सिएना वीर का 23 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते दिनों सिएना घुड़सवारी करते हुए हादसे का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिएना वीर को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। 

 
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार 2 अप्रैल को मॉडल सिएना वीर ऑस्ट्रेलिया के विंडसर पोलो ग्राउंड्स में हॉर्स राइडिंग कर रही थीं। अचानक उनका घोड़ा नीचे गिर गया। मॉडल को इस हादसे में गहरी चोट आईं जिसके बाद उन्हें कई हफ्तों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 4 मई को उनका निधन हो गया।
 
सिएना के परिवार ने मॉडल को वेंटिलेटर से हटाने का फैसला करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी साझा की है। एक्ट्रेस की मॉडलिंग एजेंसी स्कूल मैनेजमेंट ने भी उनके निधन की पुष्टि की और इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि वो हमेशा हमारे दिलों में हैं।
 
सिएना वीर साल 2022 ऑस्ट्रेलियाई मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में 27 फाइनलिस्ट्स में से एक थीं। उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य और मनोविज्ञान में डबल डिग्री ली थी। 2022 में वो मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट थीं जहां उन्होंने कैंसर से पीड़ित बच्चों का समर्थन करने वाली एक चैरिटी टॉयबॉक्स ऑस्ट्रेलिया के लिए फंड जोड़ा था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
मई के महीने में कहां घूमने जाएं? जानिए भारत की 10 ठंडी जगह