सम्बंधित जानकारी
- कुंभ मेले से शुरू हुआ था राम मंदिर की दानराशि में गड़बड़ी का खेल, SIT जांच में सामने आईं चौंकाने वाली जानकारी
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट: अविनाश शुक्ल के घर से मिले 1,121 अमेरिकी डॉलर, चंपत राय पर FIR की मांग
- राम मंदिर ट्रस्ट में कौन-कौन शामिल हैं? जानिए सभी सदस्यों के नाम और उनके अधिकार
- अयोध्या कांड में जीजा-साले निकले महाचोर, दान चोरी में अब होगी ED और IT की एंट्री
- 'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल
'राम मंदिर के पैसे से विधायक-सांसद तोड़े जा रहे?' उद्धव ठाकरे का BJP पर बड़ा हमला, 5 जुलाई को 'राम रक्षा आंदोलन' का ऐलान
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राम मंदिर अब किसी और वजह से चर्चा में है। सांसदों और विधायकों को तोड़ा जा रहा है और इस पूरी प्रक्रिया को 'ऑपरेशन' कहा जा रहा है। क्या भाजपा 'ऑपरेशन राम मंदिर' चला रही है? ALSO READ: कुंभ मेले से शुरू हुआ था राम मंदिर की दानराशि में गड़बड़ी का खेल, SIT जांच में सामने आईं चौंकाने वाली जानकारी
उन्होंने कहा कि चोरी तो हो ही रही है और इसके पर्याप्त सबूत भी हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि राम मंदिर से चुराए गए पैसे का इस्तेमाल पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है। हिंदू अब उन्हें माफ नहीं करेंगे।
भाजपा की सत्ता के मूल में राम मंदिर
उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा की सत्ता के मूल में राम मंदिर है। 1990 के राम मंदिर आंदोलन में शिवसैनिक भी शामिल थे। उनका आरोप है कि भाजपा ने इन घटनाओं का राजनीतिक लाभ उठाया और अब बेलगाम सत्ता का आनंद ले रही है।
भाजपासुद्धा ऑपरेशन राम मंदिर करतंय का? pic.twitter.com/TKKK5y3MTg
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 3, 2026
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर लगाए जा रहे आरोपों का उल्लेख करते हुए ठाकरे ने सवाल किया कि क्या कथित रूप से चोरी किया गया धन विपक्षी नेताओं को अपने पाले में लाने के लिए इस्तेमाल किया गया।
राम रक्षा आंदोलन का आह्वान
उद्धव ठाकरे ने 5 जुलाई को राम रक्षा आंदोलन का आह्वान किया। उद्धव खुद दादर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र के सभी प्रमुख राम और हनुमान मंदिरों में 'रामरक्षा महाआरती' का भव्य आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने सभी हिंदुत्व समर्थक को आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। ALSO READ: राम मंदिर ट्रस्ट में कौन-कौन शामिल हैं? जानिए सभी सदस्यों के नाम और उनके अधिकार
शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट के बाद उद्धव ठाकरे के इस कदम पर सभी की नजरें लगी हुई है। हाल ही में 9 में से 6 पार्टी सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे। इसके बाद उसके शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की और मांग की कि उनकी पार्टी से टूटकर आने वाले सांसदों के अलग गुट को मान्यता नहीं दी जाए।
edited by : Nrapendra Gupta
