सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या कांड में जीजा-साले निकले महाचोर, दान चोरी में अब होगी ED और IT की एंट्री
- अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोली- श्रेय लिया तो जिम्मेदारी भी लें
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद में योगी का बड़ा दांव! क्या संघ और भाजपा के भीतर बदल रहे हैं शक्ति समीकरण?
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मानी गलती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट: अविनाश शुक्ल के घर से मिले 1,121 अमेरिकी डॉलर, चंपत राय पर FIR की मांग
Ayodhya Ram Mandir donation theft : राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जांच को आगे बढ़ाते हुए विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बुधवार को आरोपित अविनाश शुक्ल की 48 घंटे की अवधि के लिए पुलिस रिमांड की मांग की। अविनाश के घर से 1121 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं। अयोध्या के अभिवक्ता आज पुलिस से चंपत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे। ALSO READ: अयोध्या कांड में जीजा-साले निकले महाचोर, दान चोरी में अब होगी ED और IT की एंट्री
विवेचक ने बीते सोमवार को अविनाश से जेल में पूछताछ किए जाने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी थी। माना जा रहा कि दो दिनों की पूछताछ में उसके पास से कुछ ऐसी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर चोरी हुए सामान की बरामदगी की जा सकती है।
न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को पत्र जारी कर आरोपित को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। पुलिस अभिरक्षा की मांग और आरोपित के आवेदन पर सुनवाई आज होगी।
अविनाश के घर से क्या क्या मिला?
अविनाश के पास से ही अब तक सर्वाधिक 20 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है। उसकी निशानदेही पर ट्रस्ट की मौजूदगी में 20 लाख 39 हजार 220 रुपए, 1,121 अमेरिकी डॉलर, चांदी जैसी धातु की एक वस्तु, दो सोने की चेन और एक अंगूठी बरामद की गई। चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान चोरी और गबन किया गया था। उसी के खाते से 5 लाख रुपए ट्रस्ट के खाते में वापस भी कराए गए थे। ALSO READ: अयोध्या दान प्रकरण में एसआईटी जांच की समय सीमा बढ़ाई, 15 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
चंपत राय की मुश्किलें बढ़ी
चढ़ावा चोरी मामले में अधिवक्ता गुरुवार को रामजन्मभूमि थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे। यह तहरीर अब तक पुलिस विवेचना से दूर रखे गए महासचिव चंपतराय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्र व व्यवस्थापक गोपाल राव के विरुद्ध दी जाएगी। इसमें दोनों को विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
गौरतलब है कि इस मामले में अयोध्या पुलिस ने अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, करूणेश पांडेय, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष कुमार यादव समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
