Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Indigo Airlines flight threatened case : इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में आज शाम डिब्रूगढ़ से कोलकाता जाते समय बम धमकी का लिपस्टिक से लिखा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट के शौचालय (वॉशरूम) में लिपस्टिक से लिखा हुआ एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात कही गई थी। बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 घंटे में यह दूसरा मामला है।
खबरों के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में आज शाम डिब्रूगढ़ से कोलकाता जाते समय बम धमकी का लिपस्टिक से लिखा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट के शौचालय (वॉशरूम) में लिपस्टिक से लिखा हुआ एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात कही गई थी। बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 घंटे में यह दूसरा मामला है। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में विमान ने अपने अगले गंतव्य के लिए दोबारा उड़ान भरी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 घंटे में यह दूसरा मामला है। कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था।
धमकी मिलने के बाद प्लेन कोलकाता एयरपोर्ट पर करीब 4 घंटे तक फंसा रहा। मामले को लेकर एयरलाइंस ने कहा कि हमने बिना देर किए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो किया। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को फॉलो करते हुए हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और ज़रूरी सिक्योरिटी चेक करने में उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
24 घंटे में दूसरी धमकी
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 घंटे में यह दूसरा मामला है। इससे पहले इंडिगो की ही एक और उड़ान में भी बम की धमकी दी गई थी। कोलकाता से शिलांग जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग के दौरान टॉयलेट के अंदर कागज पर लिखा धमकी भरा नोट मिला।
इसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतारा गया और विमान को भी आइसोलेशन में ले जाकर जांच शुरू की गई। पिछले महीने 23 जनवरी को भी दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में ऐसी ही धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। वह चिट्ठी भी हाथ से ही लिखी गई थी और वह क्रू मेंबर को टॉयलेट में मिली थी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें