अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन
Under 19 cricket captain Ayush Mhatre : भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीत का उत्सव आस्था के साथ मनाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने अयोध्या के मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान कप्तान म्हात्रे के साथ उनके दोस्त हार्दिक तोमर, तुषार देशपांडेय और साई राज पाटिल ने भी मंदिर में रामलला के दर्शन किए। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के उपरांत म्हात्रे ने हनुमान गढ़ी में भी रामभक्त हनुमान के दर्शन किए।
गौरतलब है कि आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 विश्व चैंपियन का खिताब इंग्लैंड को पराजित कर हासिल किया है। भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई थी।
आयुष म्हात्रे ने 2024 एशिया कप में 3 बार खेलकर भारतीय अंडर-19 टीम में अपनी छाप छोड़ी। हालांकि उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ही सबका ध्यान आकर्षित किया। पिछले साल ईरानी कप में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रनों की शानदार पारी खेलकर पदार्पण किया।
Edited By : Chetan Gour