1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bomb threats to several schools in Noida

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी, बच्चों को भेजा घर

School threat case
School threat case : नोएडा के कई निजी स्कूलों में आज ई-मेल के जरिए मिली बम की धमकी के बाद बच्चों को तुरंत घर भेजने का फैसला किया गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रबंधन के होश उड़ गए। प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को वापस घर ले जाने की अपील की है। उन्होंने स्थिति को देखते हुए स्कूल को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया है। पुलिस के आला अधिकारी बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच करने में जुटे हैं।

खबरों के अनुसार, नोएडा के कई निजी स्कूलों में आज ई-मेल के जरिए मिली बम की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। बच्चों को तुरंत घर भेजने का फैसला किया गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रबंधन के होश उड़ गए। प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को वापस घर ले जाने की अपील की है।
सबसे पहले नोएडा के शिव नादर, रामाज्ञा स्कूल में धमकी वाले मेल आए थे। इसके बाद नोएडा पुलिस हरकत में आई। इन दोनों स्कूलों में तुरंत पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और जांच शुरू हुई। इस बीच स्थिति को देखते हुए स्कूल को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया है। पुलिस के आला अधिकारी बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच करने में जुटे हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
चित्रकूट में व्यापारी के बेटे की हत्या, 40 लाख फिरौती न मिलने पर ली जान, एनकाउंटर में आरोपी ढेर