जिम ट्रेनर ने की छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida UP News : ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसाइटी में शनिवार को 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने घर पर परिजनों को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसके पिता ने बिसरख कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त एसीपी (सेंट्रल नोएडा) दीक्षा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट चेरी काउंटी सोसाइटी के क्लब हाउस में शनिवार सुबह 11वीं कक्षा की एक छात्रा जिम में शारीरिक अभ्यास करने गई थी तथा जिम ट्रेनर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
उन्होंने बताया कि छात्रा ने घर पर परिजनों को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसके पिता ने बिसरख कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें