सम्बंधित जानकारी
- UP : कथावाचक कांड के बाद दांदरपुर गांव में बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव
- आफत की बारिश: सहारनपुर में उफनती नदी, बह गई पुलिया, फंसा ट्रैक्टर
- अखिलेश ने यूपी सरकार को दिया बेरहम और अलोकतांत्रिक करार, कहा प्रभुत्ववादी और वर्चस्ववादी तत्वों के हौसले बुलंद
- इटावा में जाति पूछकर कथावाचक को पीटा, सिर मुंडवाया, रगड़वाई नाक
- मेरठ मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के लिए भर्ती किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर अत्याचार, बंद कमरों में रखा जाता था
Noida news in hindi : उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक वृद्धाश्रम में गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग, नोएडा पुलिस और समाज कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और वहां दयनीय हालत में मिले 39 बुजुर्गों को बचाया। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को तहखाने जैसे कमरों में बंद किया हुआ था।
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि सेक्टर-55 स्थित एक वृद्धाश्रम में यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला बंधी मिली जबकि अन्य बुजुर्गों को तहखाने जैसे कमरों में बंद किया हुआ था। पुरुषों के पास कपड़े तक नहीं थे जबकि कई महिला बुजुर्गों के शरीर पर भी आधे अधूरे कपड़े थे।
उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम को सील कर दिया गया है। सभी लोगों को 2 से 3 दिन में सरकारी वृद्धाश्रम में स्थानांतरित किया जाएगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
#NOIDA #BREAKINGNEWS
— ASHOK KUMAR (@AshokYadavMedia) June 27, 2025
नोएडा सेक्टर‑55 के Old Age Home में अमानवीयता की हद! राज्य महिला आयोग, समाज कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी में पता चला कि वहाँ पर रहने वाले बुज़ुर्गों को गंदगी में रहने को मजबूर थे, एक महिला के हाथ बांधकर कमरे में बंद कर रखा गया था।
रेड… pic.twitter.com/mMxFWtiMLF
भराला ने बताया कि इसी वृद्धाश्रम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बुजुर्ग महिला को हाथ बांधकर कमरे में रखा गया था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो समाज कल्याण विभाग लखनऊ के पास गया जिसके बाद छापेमारी के निर्देश मिले। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta
Photo : Social Media
Photo : Social Media
