1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Befriended an IT engineer and sexually abused him

IT इंजीनियर से दोस्ती गांठी, फिर यौन शोषण किया, 64 लाख रुपए भी हड़पे

Befriended an IT engineer and sexually abused him
Noida Uttar Pradesh News : नोएडा के सेक्टर 58 थानाक्षेत्र की पुलिस ने वैवाहिक साइट पर दोस्ती कर एक आईटी इंजीनियर से 64 लाख रुपए की ठगी करने को लेकर आज एक युवक को गिरफ्तार किया।  पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धोखे से उसके साथ यौन संबंध भी बनाया। आरोपी विभिन्न वैवाहिक साइट एवं सोशल मीडिया मंचों पर प्रोफाइल बनाकर स्वयं को अविवाहित या तलाकशुदा बताता था। ठगी की रकम से वह बड़े-बड़े होटलों में ठहरता था तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाकर मौज मस्ती करता था। सूचना के आधार पर उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) यमुना प्रसाद का कहना है कि वैवाहिक साइट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर उससे 64 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है तथा पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धोखे से उसके साथ यौन संबंध भी बनाया।
प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर उक्त घटना को अंजाम देने वाले मेहुल सुराना को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बीबीए तक की पढ़ाई कर चुके आरोपी ने नौकरी करने की बजाए भोली-भाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करनी शुरू कर दी।
 
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह विभिन्न वैवाहिक साइट एवं सोशल मीडिया मंचों पर प्रोफाइल बनाकर स्वयं को अविवाहित या तलाकशुदा बताता था तथा लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर अपनी तथा अपने परिवार की आर्थिक समस्याओं को हवाला देते हुए पीड़िताओं के बैंक की जमा धनराशि को अपने खाते में ले लेता था और इस पैसे से मौज करता था।
प्रसाद का कहना है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी ने कई युवतियों के साथ इस तरह की वारदात की है। पुलिस इस तरह की घटना की शिकार युवतियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। प्रसाद के अनुसार आरोपी युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे शारीरिक संबंध भी बनाता था।
 
ठगी की रकम से वह बड़े-बड़े होटलों में ठहरता था तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाकर मौज मस्ती करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, एटीएम कार्ड,आधार कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन गेम कार्ड आदि बरामद किया है। वह मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अप्रैल 2026 से सिर्फ 60 ऑडिट ही कर पाएगा एक CA, ICAI का ऐलान