1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IndiGo flight makes emergency landing in Lucknow, message on napkin carrying bomb on plane
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 18 जनवरी 2026 (12:27 IST)

प्लेन में बम है, IndiGo के विमान में नेपकिन पर मैसेज, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

indigo
IndiGo flight makes emergency landing in Lucknow : इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
मीडिया खबरों के मुताबिक विमान सुबह करीब 9.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्रियों को नीचे उतारकर विमान को 'बे' में ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, विमान के बाथरूम के अंदर एक नैपकिन पर धमकी लिखी मिली। लिखा था- प्लेन में बम है। 
मीडिया खबरों के मुताबिक यहां बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, मेडिकल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। विमान में 230 यात्री, 6 क्रू मेंबर और 2 पायलट सहित कुल 238 लोग सवार थे।
बम निरोधक दस्ते ने विमान के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटे हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma