1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Hemant Soren arrested by ED Rahul Gandhi

ED, CBI, IT अब विपक्ष मिटाओ सेल बनी, हेमंत सोरेन की गिरफ्‍तारी पर बोले राहुल गांधी

Hemant Soren
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई और मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे के बाद बुधवार को दावा किया कि केंद्रीय गैस एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी की 'विपक्ष मिटाओ सेल' बन चुकी हैं।
राहुल गांधी ने 'एक्स ' पर पोस्ट किया, 'ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं।" उन्होंने कहा, "खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।'


संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता - भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है।

सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो भाजपा में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 31, 2024


जो मोदी के साथ नहीं वो जेल जाएगा : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी और मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे के बाद बुधवार को दावा किया कि जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नहीं जाएगा उसे जेल जाना पड़ेगा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि ईडी का इस्तेमाल करके सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर करना संघवाद की धज्जियां उड़ाना है।
 
खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना संघवाद की धज्जियाँ उड़ाना है। " उन्होंने कहा कि पीएमएलए के प्रावधानों को खतरनाक बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की टूलकिट का हिस्सा है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है।
 
खरगे ने कहा, "भाजपा की वाशिंग मशीन में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है ? तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। " उन्होंने यह भी कहा, "हम डरेंगे नहीं,संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।"
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Chandigarh Mayor Election : AAP की अर्जी पर Court ने प्रशासन और नगर निगम से मांगा जवाब