• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 31 January live update : parliament budget session, Hemant soren
Last Updated : बुधवार, 31 जनवरी 2024 (12:16 IST)

संसद का बजट सत्र Live : बजट अभिभाषण में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

draupdi murmu
Parliament budget session : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट स‍त्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। बजट अभिभाषण के दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। राष्‍ट्रपति के भाषण के प्रमुख अंश... 


12:15 PM, 31st Jan
तीर्थस्थलों, ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर जोर
एक साल में 8.5 करोड़ लोग काशी गए। 5 दिन में 13 लाख लोगों ने अयोध्या राम मंदिर के दर्शन किए। 
पर्यटन रोजगार का बड़ा माध्यम बना।
सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया।
G-20 में भारत के प्रयासों को सराहा गया।
 

12:08 PM, 31st Jan
सरकार बड़े विजन पर काम कर ही है।
बड़ी बड़ी कंपनियां भारत में निवेश कर रही है।
भारत का गगनयान स्पेस में जाएगा।
मेड इन इंडिया ग्लोबल ब्रांड बना।
पूरी दुनिया भारत पर भरोसा कर रही है।
भारत में पर्यटन बढ़ रहा है।
आतंकवाद पर भारत की नीति जस की तस।
जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़भाड़ बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है।

11:51 AM, 31st Jan
बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया।
ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।
2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।
11 करोड़ घरों में पहली बार नल से जल।
पीएम विश्वकर्मा योजना से 84 लाख से ज्यादा लोग जुड़े।
आदिवासी गांवों तक पहुंचा इंटरनेट। आदिवासी परिवारों को नल से जल दिया।
हमारी सरकार ने विकास से दूर लोगों की सुध ली।
 

11:36 AM, 31st Jan
भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है।
भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला।
भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली।
भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।
देश में एयरपोर्ट की संख्‍या बढ़कर 149 हुई।
अब देश के 20 शहरों में मेट्रो सेवा।
युवा, नारी, गरीब और किसान को सशक्त करने का प्रयास
किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस का प्रोग्राम। करीब 21 लाख लोगों को मिला लाभ।
आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।
 

11:27 AM, 31st Jan
डिजिटल माध्यम से लेन देन में आसानी।
डिजिटल के साथ साथ फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी रिकॉर्ड निवेश।
मेक इन इंडिया भारत का सबसे बड़ा अभियान।
भारत फोन और खिलौने निर्यात कर रहा है।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्यातक देश बना।
ITR संख्या 3.25 करोड़ से बढ़कर 8.25 करोड़ रुपए हुई।
हमारा FDI भी दोगुना हुआ।

11:17 AM, 31st Jan
president draupdi murmu
राष्‍ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर का सपना पूरा हुआ।
वन रैंक, वन पेंशन को लागू किया।
पहली बार सेना में CDS की नियुक्ति की गई।
25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर निकले।
आज की उपलब्धियां 10 साल की साधना से मिली।
भारत सही दिशा में फैसले  ले रहा है।

11:13 AM, 31st Jan
सरकार के कामकाज का लेखा जोखा पेश करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक रहा।
तिरंगे के साथ 16 करोड़ लोगों ने सेल्फी ली।
अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी।
हमने चंद्रयान की सफल लांचिंग की।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक।
मिशन मोड पर सरकारी नौकरियां दी।
एशियाई खेलों में 100 से ज्यादा पदक मिले।

11:06 AM, 31st Jan
president draupdi murmu
नए संसद भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन।
कहा- विकसित भारत का निर्माण।
देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

10:59 AM, 31st Jan
संसद भवन पहुंचीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कुछ ही देर में शुरू होगा अभिभाषण। 
उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत।

10:35 AM, 31st Jan
modi
बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा, इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था। उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।

उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि गत 10 वर्ष में जिसको जो रास्ता सुझा उस प्रकार से संसद में सब ने अपना अपना कार्य किया। जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है। जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी सांसद आत्मनिरीक्षण करें कि 10 साल में उन्होंने जो किया, अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों से पूछ लें किसी को याद नहीं होगा। किसी को नाम भी पता नहीं होगा लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों से संसद को लाभान्वित किया होगा, उन्हें एक बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा, इसकी सराहना करते होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब चुनाव का समय निकट होता है तब पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है, हम भी उसी परंपरा का पालन करते हुए नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट आएंगे। इस बार दिशा-निर्देशक बातें लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल हम सबके सामने बजट पेश करने वाली हैं। मुझे विश्वास है कि देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है। 


08:24 AM, 31st Jan
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेगी। आज पिछले सत्र में निलंबित विपक्षी‍ सांसदों का निलंबन भी समाप्त हो जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट सत्र होगा।

08:24 AM, 31st Jan
चंडीगढ़ में सियासी घमासान। 8 वोट रद्द होने के बाद भाजपा के मनोज सोनकर ने जीता मेयर चुनाव। बहुमत के बाद भी चुनाव हारने से बौखलाई आप और कांग्रेस पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची। मामले में सुनवाई आज। 

08:21 AM, 31st Jan
hemant soren
ED आज सीएम हाउस में ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी। झारखंड में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। कहा जा रहा है को सोरेन को आज गिरफ्तार किया जा सकता है। 
ये भी पढ़ें
सरकार ने की 16वें वित्त आयोग के 4 सदस्यों की नियुक्ति