1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. CBSE 10th exam, CBSE 10th exam result

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को होंगे घोषित

CBSE 10th exam
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि नतीजे 29 मई को अपराह्न 4 बजे घोषित किए जाएंगे।


इस साल परीक्षाएं विवादों में घिरी रहीं और कई स्थानों पर प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें आई थीं। लेकिन मानव संसाधन मंत्रालय ने छात्रों को हितों को देखते हुए पुनर्परीक्षा नहीं कराए जाने का फैसला किया था। इस साल 10वीं की परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। (भाषा)
अगला लेख
फायदे का सौदा, अब ऑडी इंडिया दे रही है 10 लाख रुपए तक की छूट