सम्बंधित जानकारी
- रक्षाबंधन की बधाई पर सियासी छाप, शिवराज और कमलनाथ ने किए चुनावी वादे
- कुंडलपुर को लेकर दिग्विजय के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, ट्विटर (एक्स) अकाउंट बंद करने के लिए लिखा पत्र
- दिग्विजय सिंह के खिलाफ दमोह में दर्ज हुई FIR, जैन तीर्थ और बजरंग दल को लेकर किया था ट्वीट
- देवास में तेंदुए के साथ मस्ती करते रहे गांव के लोग, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
- राखी पर सीएम शिवराज का बड़ा तोहफा, 450 में LPG सिलेंडर, बहनों के खाते में 1250 रुपए
देवास में शहर काजी पर बवाल, इंदौर-भोपाल रोड पर लगा लंबा जाम
Dewas news in hindi : देवास की सिल्वर कॉलोनी में हुए विवाद के बाद शहर काजी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। इंदौर-भोपाल रोड पर देवास के आसपास के क्षेत्र में लोगों ने सड़क पर ही हनुमान चालिसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों ने धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
समाज का कहना है कि काजी ने गोली भी चलाई और बाद में दबाव डालकर दूसरे पक्ष पर FIR दर्ज करवा दी। इसके बाद समाज के लोगों ने पहले औद्योगिक क्षेत्र थाने का घेराव किया। घंटों चले घेराव के बाद पुलिस ने काजी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन हिंदू समाज के लोग काजी पर लगी धाराओं से संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद बड़ी संख्या में समाजजन ने एकत्र होकर इंदौर रोड बायपास चौराहा पर चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शन की वजह से इंदौर भोपाल रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इंदौर और भोपाल की ओर सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन को देखते हुए देवास में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई।## देवास पुलिस की शहरवासियों से अपील ## pic.twitter.com/cMAzcnMZ1g
— SP DEWAS (@SpDewas) September 1, 2023
प्रदर्शन की वजह से इंदौर भोपाल रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इंदौर और भोपाल की ओर सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
Edited by : Nrapendra Gupta
file photo
file photo
