सम्बंधित जानकारी
- महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन, सिर्फ 1 दिन में, पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू
- अयोध्या की तर्ज पर होगा चित्रकूट का विकास, मोहन कैबिनेट चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाने को दी मंजूरी
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : CM डॉ. मोहन यादव
- अभिषेक बच्चन के खजुराहो से सपा प्रत्याशी बनने की खबरें वायरल
- BJP सांसद विवेक शेजवलकर का X अकाउंट हैक, हैकर ने डाले Spa और बॉडी मसाज के वीडियो
लोकसभा चुनाव से पहले 37 अधिकारियों के तबादले, शिवम वर्मा इंदौर के नगर निगम आयुक्त
हर्षिका सिंह कौशल विकास की संचालक नियुक्त
Madhya Pradesh Transfer list : लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने देर रात 37 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। चुनाव आयोग जल्द ही देश में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।
संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव राजभवन से महिला एवं बाल विकास तथा योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग में भेज दिया गया है। विवेक कुमार पोरवाल को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। पी नरहरि को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।
सतेंद्र सिंह को गुना, सुरेश कुमार को पन्ना, चंद्रशेखर शुक्ला और तरुण भटनागर को शहडोल का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह कौशल विकास का संचालक बनाया गया है। शिवम वर्मा इंदौर के नए नगर निगम आयुक्त होंगे।
