• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. India will become the leader of the world under the leadership of Prime Minister Modi:
Last Updated : बुधवार, 13 मार्च 2024 (16:33 IST)

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडीदीप में 65 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : CM डॉ.  मोहन यादव - India will become the leader of the world under the leadership of Prime Minister Modi:
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोजपुर स्थित शिवलिंग देश की समृद्ध स्थापत्य कला को अभिव्यक्त करता है। सौभाग्य का विषय है कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई स्व. राजमाता सिंधिया, सुषमा स्वराज का और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र को पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का नेतृत्व प्राप्त हुआ। इन क्षेत्रों ने देश को नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण जन-प्रतिनिधि प्रदान किए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति के लिए सभी राज्यों को पर्याप्त संसाधन और राशि उपलब्ध करा रहे हैं, उनके नेतृत्व में निश्चित ही भारत विश्व का सिरमौर बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडीदीप में 65 करोड 53 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जन-प्रतिनिधियों द्वारा बड़ी विशाल माला पहनाकर तथा रायसेन जिले के खिलाड़ियों द्वारा हॉकी भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंहं चौहान का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री मोदी की पहल से ही रानी कमलापति देश के सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हुआ। उनकी इच्छा शक्ति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरुप ही प्रदेश को केन-बेतवा, पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना की सौगात प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा रखी गई भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जन सुविधाओं से संबंधित सभी मांगे पूर्ण की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राही मूलक योजनाओं के हित लाभ भी वितरित किए।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश विकसित हो, प्रदेशवासी आगे बढ़ें और हम जनता की बेहतर सेवा कर सकें, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड काल की चुनौती का सामना करते हुए न केवल देशवासियों को सुरक्षित रखा अपितु विश्व के कई देशों में भी लोगों की जान बचाई। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास की धारा निरंतर प्रवाह मान है।  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर संभव योगदान प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों का आव्हान किया।

कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा लगातार विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भौगोलिक विकास के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा का कार्य जारी है, उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्षेत्र के विकास के लिए आभार मानते हुए विधायक पटवा ने कहा कि औबेदुल्लागंज विकासखण्ड अंतर्गत तीन करोड़ 25 लाख रूपए लागत से पांच उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं जो तामोट, विद्यागोरी, सलकनी, सेमरीकला तथा झिरपई में बनेंगे। इनके अलावा चिकलोद में डेढ़ करोड़ रूपए का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि आज 65.55 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि-पूजन, शिलान्यास किया गया है। साथ ही लगभग चार करोड़ के सिविल अस्पताल का लोकार्पण भी किया गया है। इनके अलावा क्षेत्र में 280 करोड़ रूपये के विकास कार्य प्रगतिरत हैं।

जन आभार यात्रा में हुए शामिल-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मण्डीदीप में जन आभार यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, किसान तथा महिलाएं शामिल हुईं। जन समुदाय ने ढोल, उत्साहवर्धक नारों, पुष्प-वर्षा तथा नृत्य के माध्यम से उत्साह व प्रसन्नता की अभिव्यक्ति करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवान किया। यात्रा मण्डीदीप में खेल मैदान से प्रारंभ होकर गणेश चौक, स्टेशन रोड होते हुए सतलापुर चौराहे पर पूर्ण हुई।

ये भी पढ़ें
Delhi Metro : दिल्ली में मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर बनेंगे, कैबिनेट से मिली मंजूरी