सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान के स्कूल में 7 मासूमों की मौत का दोषी कौन, हादसे पर गरमाई सियासत?
- झालावाड़ में स्कूल की बिल्डिंग गिरने से हड़कंप, हादसे में 7 बच्चों की मौत
- Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
- जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पहले लोकसभा में आएगा
- LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान शहीद, 1 जेसीओ समेत 2 घायल
राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सांसद दुष्यंत सिंह के साथ अस्पताल में घायल स्कूली बच्चों से मुलाकात की
Rajasthan School accident : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के पिपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे पर शोक जताते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी पहले कार्रवाई करते तो यह हादसा नहीं होता। शुक्रवार को सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढहने से सात बच्चों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। ALSO READ: राजस्थान के स्कूल में 7 मासूमों की मौत का दोषी कौन, हादसे पर गरमाई सियासत?
वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, शिक्षा विभाग के अधिकारी राज्य के ऐसे जर्जर भवन वाले विद्यालयों को पहले ही चिह्नित कर लेते और बच्चों को अन्यत्र किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित कर देते तो यह हादसा नहीं होता। इस हादसे के बाद मौजूदा विधायक राजे ने अपने बेटे एवं सांसद दुष्यंत सिंह के साथ अस्पताल में घायल स्कूली बच्चों से मुलाकात की और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि बहुत ही दर्दनाक घटना है। हमारे परिवार के सात स्कूली बच्चों को भगवान ने हमसे छीन लिया। इस हादसे में 28 बच्चे घायल हो गए। जैसे ही मुझे इस घटना की जानकारी मिली। मुझे बहुत आघात लगा। मैं तथा झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह तत्काल दिल्ली से यहां के लिए रवाना हो गए।मनोहरथाना में हुआ हादसा बहुत ही दर्दनाक घटना है। हमारे परिवार के 7 स्कूली बच्चों को भगवान ने हमसे छीन लिया। इस हादसे में 28 बच्चे घायल हो गए। इस घटना से मुझे बहुत आघात लगा।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) July 25, 2025
शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी स्कूलों का सर्वे करवाए। जहाँ भी स्कूल जर्जर अवस्था में हैं, ऐसे स्कूलों से… pic.twitter.com/nDMT6S56Qs
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी विद्यालयों का सर्वे करवाए। जहां भी स्कूल जर्जर अवस्था में हैं, ऐसे विद्यालयों से बच्चों को अन्यत्र सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करे। ऐसे विद्यालयों को गिरा कर नए भवन बनवाएं, ताकि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं हो।
राजे ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रदेश के ऐसे विद्यालयों को पहले ही चिन्हित कर लेते और बच्चों को अन्यत्र किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित कर देते तो हमारे ये बच्चे काल का ग्रास नहीं बनते। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बच्चों और अभिभावकों में भय का वातावरण बनता है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखने और इस हृदय विदारक घटना को लेकर कोई राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने प्रभावित परिवारों की मदद किये जाने का आह्वान किया।
edited by : Nrapendra Gupta
